Palwal News : जिला पलवल स्काउटिंग के पांच प्रतिभागियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे

Desh Rojana
On

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के पांच प्रतिभागियों को स्काउटिंग में बेहतरीन योगदान व कार्य करने के लिए राज्यपाल द्वारा राजभवन में 20 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा।

पलवल: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के पांच प्रतिभागियों को स्काउटिंग में बेहतरीन योगदान व कार्य करने के लिए राज्यपाल द्वारा राजभवन में 20 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। cc

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत व जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया स्काउटिंग के क्षेत्र में जिला पलवल नित्य नए मुकाम हासिल कर रहा है।

जिला पलवल के तीस हजार से अधिक स्काउट- गाइड, कब- बुलबुल राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं। जिले की टीम के बेहतरीन योगदान के लिए राज्य मुख्यालय द्वारा राजभवन हरियाणा में होने वाले सम्मान समारोह के लिए पांच सदस्यों को विशेष रूप से नामित किया है जिनमें प्रधानाचार्य राकेश बघेल (थैंक्स बेज के लिए नामित), दयाल फाउंडेशन से प्रदीप कुमार (बेस्ट रोवर), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिडूकी से खुशी (बेस्ट गाइड), एस डी पब्लिक स्कूल बांता से विकास (बेस्ट स्काउट) जीपीएस न्यू कॉलोनी पलवल से भावना ( बेस्ट बुलबुल) अवार्ड से सम्मानित होंगी।

कार्यक्रम के संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी होडल कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए डीईओ मामराज रावत ने कहा जिला स्काउटिंग के लिए यह गौरव के पल हैं। जिले की टीम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के स्काउटिंग के प्रशिक्षण तथा अवसर प्रदान कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad