Rewari News: पुलिस ने डिंक एंड ड्राइव के 7 सहित 616 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
जिला पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ स्पेशल अभियान जा रहा है। पुलिस की ओर से गत सप्ताह 6 से 12 जुलाई तक ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे-प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट बाइक में पटाखा छोड़ने वाले 616 वाहन चालकों के चालान किए गए।
रेवाड़ी।जिला पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ स्पेशल अभियान जा रहा है। पुलिस की ओर से गत सप्ताह 6 से 12 जुलाई तक ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज डीजे-प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट बाइक में पटाखा छोड़ने वाले 616 वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 वाहन चालकों के चालान किए। एसपी हेमेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं, जिससे वे अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं, साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में तेज डीजे-प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण की हरकतें सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण करने वाले 2 चालकों पर शिकंजा कसा। इनके अलावा लेन चेंज से संबंधित नियम की अवहेलना पर 607 वाहन चालकों के चालान किए गए।
एसपी मीणा ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।