Faridabad news- चीन की धरा पर हरियाणा की बेटी प्रिया ने कांस्य पदक जीतकर फहराया तिरंगा

Desh Rojana
On

इंडियन एथलेटिक्स टीम के एथलीट खिलाड़ियों ने तीसरे दिन तक 1 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक और 8 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओर्डोस (चीन) में जीते।

भिवानी की प्रिया ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 50 मीटर 44 सैंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ कांस्य पदक विजेता बनकर हरियाणा राज्य और भारत देश का गौरव बढ़ाया।

IMG-20260712-WA0008

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा अंडर -23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन ओर्डोस (चीन) में 9 जुलाई से 12 जुलाई तक किया जा रहा है और यह इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण है।

डाक्टर ललित के भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स के कुशल निर्देशन में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इंडियन एथलेटिक्स का बडा दल भाग ले रहा है और इस दल में हरियाणा राज्य से 4 एथलीट खिलाडी भाग ले रहे हैं।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को डाक्टर ललित के भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स, बहादुर सिंह सागू अध्यक्ष ए एफ आई, रविन्द्र चौधरी पूर्व महासचिव ए एफ आई और मधुकांत पाठक पूर्व कोषाध्यक्ष ए एफ आई एवं राजकुमार मिटान सदस्य ए एफ आई, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने  शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया।

प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि इंडियन एथलेटिक्स की टीम की एथलीट प्रिया भिवानी ने डिस्कस थ्रो इवेंट में 50 मीटर 44 सैंटीमीटर की थ्रो कर कांस्य पदक विजेता बनकर चीन की धरा पर भारतीय तिरंगा फहराकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया। प्राची अंकुश देवकर ने 3 किलोमीटर स्टेपल चेज इवेंट में कांस्य पदक जीता,200 मीटर दौड़ में अभय सिंह ने कांस्य पदक, पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट भरतप्रीत सिंह ने कांस्य पदक, शिवाजी परशुराम ने 10 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक,800 मीटर दौड़ में हुईड्रोम ने कांस्य पदक, पुरुष वर्ग में शकील ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, श्रावणी सचिन ने 400 मीटर हर्डल इवेंट में कांस्य पदक जीता,शिवाजी परशुराम ने रजत और विनोद सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक और आस्तिक प्रधान, सैंड्रा मोल साबू,सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन की चौकड़ी टीम ने 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले रेस इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय तिरंगा फहराया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad