रोटरी क्लब पलवल संस्कार ने टैगोर शिक्षा निकेतन में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये
इस स्कूल बैग (किट ) में कॉपीयां, पेंसिल, कलर्स, पानी की बोतल, ड्राइंग बुक, लंच बॉक्स फ्रूट जूस की बोतल व अन्य सामान भी बच्चों को दिया गयाl चार्टर प्रेसिडेंट डॉ अंजली जैन ने कहा रोटरी क्लब पलवल संसार की स्थापना 2019 में हुई थी l
रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा टैगोर शिक्षा निकेतन, थाई मोहल्ला, पलवल में स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किये गए जिसकी अध्यक्षता क्लब के कोषाध्यक्ष रचित सिंगला व चार्टर प्रेजिडेंट डॉ अंजलि जैन ने की l 
यह स्कूल किट उन बच्चों को दी गई जिसमें किसी बच्चे की माता नहीं है किसी बच्चे के पिता नहीं है या किसी के माता-पिता दोनों ही नहीं है और जिन बच्चों ने स्कूल में टॉप किया है उन बच्चों यह किट दी गई l इस स्कूल बैग (किट ) में कॉपीयां, पेंसिल, कलर्स, पानी की बोतल, ड्राइंग बुक, लंच बॉक्स फ्रूट जूस की बोतल व अन्य सामान भी बच्चों को दिया गयाl चार्टर प्रेसिडेंट डॉ अंजली जैन ने कहा रोटरी क्लब पलवल संसार की स्थापना 2019 में हुई थी l पलवल संस्कार तभी से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है पलवल संस्कार द्वारा हर साल सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब कन्याओं का विवाह होता है और आने वाले समय में क्लब द्वारा बहुत से सामाजिक कार्य किए जाएंगे l क्लब के कोषाध्यक्ष रचित सिंगला ने कहा क्लब द्वारा पूरे साल समय समय पर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैँ और आने वाले समय में क्लब रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप कैंप, गरीब बच्चों के लिए स्कूल में कॉपी वितरण व अन्य सामाजिक कार्य किये जायेंगे l इस अवसर पर क्लब के संस्थापक सचिन जैन, क्लब की चार्टर प्रेजिडेंट डॉ अंजलि जैन, क्लब के कोषाध्यक्ष रचित सिंगला,पीयूष गोयल, राजीव गोयल, समीर खन्ना, सृष्टि सिंगला, टैगोर शिक्षा निकेतन के संचालक शिवांशु शर्मा व स्कूल की प्रिंसिपल कविता बोहरा विशेष रूप से मौजूद रहेl




