Palwal/Hodal News: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तेज रफ्तार ने ले ली जान

Desh Rojana
On

रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से एक कार सड़क का डिवाइडर पार कर दूसरी साइड आ गिरी जिसमें से दो युवक उछल कर कार से बाहर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

होडल: रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से एक कार सड़क का डिवाइडर पार कर दूसरी साइड आ गिरी जिसमें से दो युवक उछल कर कार से बाहर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार वरना कार हवा में उड़ती हुई दूसरी साइड रोड पर चल रही दूसरी कार के ऊपर आ गिरी जिसमें बैठे लोग भी मामूली घायल हुए लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण सड़क के बीच लगे डिवाइडर से टकराकर करीब 15 फुट उछली हुई कार में बैठे दो युवक कार से बाहर सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
accident 1
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुआ और लोगों का कहना था कि कार में बैठे युवकों ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई हुई थी जिस कारण वह दोनों गाड़ी से बाहर गिरे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन निवासी आकाश पंवार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दिल्ली से वृंदावन जा रहा था। सुबह के लगभग 6 बजे वह जब गौड़ौता चौक होडल के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा में जाने वाले रोड से एक कार चालक अपनी कार को बहुत तेज रफ्तार और लापरवाही से चलता हुआ आया और उसकी कार बीच डिवाइडर से टकराकर करीब 15 फुट हवा में उछाल कर उसकी गाड़ी के ऊपर गिर गई। जिस कारण मैं और मेरी पत्नी घायल हो गए। मैने जब देखा था तब उस कार में से दो युवक इधर उधर उछाल कर सड़क पर गिर गए थे।
आकाश ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों युवकों की गंभीर रूप से घायल होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad