Nuh Mewat News: साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी और सेक्सटॉर्शन मामलों में तीन साइबर आरोपी किए गिरफ्तार

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना नूंह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

नूंह।पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर थाना नूंह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी अभियान के अंतर्गत साइबर थाना नूंह पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
Arpit Jain
 
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना नूंह में दर्ज एफआईआर के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहिल और समयदीन को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर फर्जी सिम कार्ड और फर्जी व्हाट्सएप खातों का उपयोग करते थे। आरोपियों द्वारा लोगों को घर बैठे पेन-पेंसिल पैकिंग का काम दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की जाती थी। इस प्रकार वे आम नागरिकों को रोजगार का लालच देकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।
इसी प्रकार एक ओर एफआईआर के तहत दर्ज एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी शाहिद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल कर अपनी असली पहचान छिपाता था और लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाकर उनसे धनराशि ऐंठता था। आरोपी ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को धोखा देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहा था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ नूंह पुलिस का अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन नौकरी के प्रलोभन, संदिग्ध कॉल, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट या अनजान व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लिंक पर भरोसा न करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad