Nuh Mewat News: 27 जुलाई को मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में होगी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक

बैठक में 4 पुराने तथा 11 नए परिवादों सहित कुल 15 शिकायतों पर होगी सुनवाई : उपायुक्त अखिल पिलानी

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार, 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय, नूंह के सभागार में आयोजित की जाएगी।

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक सोमवार, 27 जुलाई को प्रात: 11 बजे लघु सचिवालय, नूंह के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में 4 पुराने तथा 11 नए परिवादों सहित कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।
 
WhatsApp Image 2026-07-24 at 8.46.28 PM
 
उपायुक्त ने जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों के तथ्यात्मक एवं अद्यतन जवाब, आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेजों सहित बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें, ताकि शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
 
उन्होंने बताया कि बैठक में जिन शिकायतों पर सुनवाई होगी, उनमें गांव बैंसी निवासी इबनस की शिकायत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, इंडरी, न्यू कॉलोनी पलवल निवासी कैलाश चंद की शिकायत पुलिस विभाग, गांव ढाढोली निवासी मो. ईशा खान की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा की प्राचार्या अजरा खान की शिकायत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा नूंह निवासी टेकचंद की शिकायत लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) से संबंधित है। शिकायतकर्ता नीरज निवासी दिहाना की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गांव सिंगार निवासी सकील द्वारा पुलिस विभाग,से संबंधित शिकायतों पर भी समिति की बैठक में सुनवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नए परिवाद में शिकायतकर्ता गांव अकलीमपुर निवासी जफरूदीन की शिकायत एसडीएम फिरोजपुर-झिरका, कार्यकारी अभियंता बिजली बोर्ड नूंह, खंड शिक्षा अधिकारी फिरोजपुर-झिरका से है, गांव उजीना निवासी थान सिंह की शिकायत एसडीएम नूंह, गांव रसूलपुर निवासी मनीषा की शिकायत पुलिस विभाग, गांव रीगढ़ निवासी तस्लीम की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कार्यकारी अभियंता, मेवात जल सेवाएं, नूंह, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रखी जाएगी। गांव उजीना निवासी मिसरी लाल की शिकायत सहायक भूमि सरंक्षण अधिकारी से, गांव आंधाका निवासी असजद की शिकायत जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नूंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंड़री से है। गांव बैंसी निवासी अफसाना की शिकायत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पलवल, गांव सिंगार निवासी खुर्शीद की शिकायत कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग पुन्हाना से, तावड़ू वार्ड 8 निवासी रजनी की शिकायत पुलिस विभाग, गांव आकेड़ा निवासी एडवोकेट खुर्शीद की शिकायत जिला विकास एवं पंचायत विभाग से संबंधित है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad