Gurugram/Manesar News:मानेसर में स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार, जल्द मिलेगी 500 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की सौगात

"हेल्थ सिटी" के रूप में विकसित हो रहा मानेसर

Desh Rojana
On

मानेसर में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि मानेसर भविष्य में हरियाणा की "हेल्थ सिटी" के रूप विकसित होने की ओर अग्रसर है। 

गुरुग्राम: मानेसर में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि मानेसर भविष्य में हरियाणा की "हेल्थ सिटी" के रूप विकसित होने की ओर अग्रसर है।
 
esic-hospital-gurugram-1-es10 (1)
 
सबसे बड़ीसौगातयहां ₹600 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे 500 बिस्तरों वाला नया ईएसआईसी अस्पताल की मिलने वाली है। इसके अलावा मानेसर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना और नए सब-स्वास्थ्य केंद्र की भी सौगात भी इस दिशा में अहम साबित होगी। इसके साथ ही निजी क्षेत्र भी स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार का भागीदार बन रहा है। 
 
प्रदेश का सबसे बड़ा ईएसआई अस्पताल
आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 में लगभग ₹660 करोड़ की लागत से 500-बिस्तरों वाला यह मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल राज्य का सबसे बड़ा ईएसआई अस्पताल होगा। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त इस अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू, मदर एंड चाइल्ड केयर, कैंसर का इलाज और ब्लड बैंक उपलब्ध होंगे इससे मानेसर, गुरुग्राम, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के लगभग 6 लाख से अधिक औद्योगिक कामगारों और उनके आश्रितों को लाभ मिलेगा।
अस्पताल की आधारशिला के साथ ही मानेसर में ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज खोलने को भी मंजूरी दी गई। हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिससे क्षेत्र में मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता में सुधार होगा। इसके अलावा निजी क्षेत्र भी यहां लगातार विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। अभी हाल ही में एडवांस रेस्पीरेटरी एवं ट्रांसप्लांट केयर की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
न्यू गुरुग्राम और मानेसर के ग्रामीण इलाके के लोगों को अब लंग फेलियर होने की स्थिति में दिल्ली के एम्स या किसी बहुत बड़े हॉस्पिटल ने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा अब मानेसर में ही उपलब्ध होगी। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ने मानेसर पहला लंग फेलियर क्लिनिक शुरू किया है। जहां एडवांस और एंड-स्टेज लंग डिजिज से पीड़ित मरीजों के उपचार एवं देखभाल की व्यापक रूप से सुविधाएं सुलभ कराई गई हैं। इसमें लंग ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं समेत एडवांस लंग फेलियर के प्रबंधन की व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। क्लीनिक का संचालन प्रत्येक बुधवार तथा शुक्रवार को किया जाएगा। इसके अलावा एक बड़े ग्रुप की ओर से यहां 350 बेड का अस्पताल भी बनाया जा रहा है।
 
मजबूत हो रहा बुनियादी ढांचा 
शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 8 नए सब-स्वास्थ्य केंद्र, कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्थापित या अपग्रेड किए गए हैं। इन सेवाओं में आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी शामिल है, जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad