कोल्ड ड्रिंक की बोतल में मिला बैटरी सेल, उपभोक्ता ने कंपनी से की शिकायत

Desh Rojana
On

नगर क्षेत्र में एक नामी कोल्ड ड्रिंक कंपनी की बोतल में कथित तौर पर बैटरी सेल मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उपभोक्ता ने संबंधित कंपनी, एजेंसी और दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

तावडू। नगर क्षेत्र में एक नामी कोल्ड ड्रिंक कंपनी की बोतल में कथित तौर पर बैटरी सेल मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद उपभोक्ता ने संबंधित कंपनी, एजेंसी और दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।1002437001तावडू के निवासी नियाज मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने स्थानीय एजेंसी से एक कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतल खरीदी थी। जब वह उसे पीने के लिए तैयार हुए तो उनकी नजर बोतल के अंदर नीचे पड़े एक पुराने बैटरी सेल पर गई। यह देखकर वह हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने बोतल की फोटो और वीडियो बनाकर अपने परिचितों तथा सोशल मीडिया ग्रुप में साझा की। साथ ही संबंधित दुकानदार और एजेंसी संचालक को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उनके अनुसार मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। नियाज मोहम्मद का कहना है कि इसके बाद उन्होंने संबंधित कोल्ड ड्रिंक कंपनी और उसकी एजेंसी को ई-मेल के माध्यम से पूरे मामले की शिकायत भेजी। कंपनी की ओर से उन्हें जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, हालांकि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हैं और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि इससे पहले भी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में छिपकली जैसी आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से 200 ग्राम की कांच की बोतलों में इस प्रकार की शिकायतें अधिक आने की बात कही। पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह उपभोक्ता कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad