Nuh mewat news: बकरीद पर्व से पहले नूंह जिले में निकाला गया फ्लैग मार्च

Desh Rojana
On

आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नूंह जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिनंगवा और नूंह शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस द्वारा मेवात क्षेत्र के अलग-अलग कस्बों और शहरों में फ्लैग मार्च की शुरुआत कर दी गई है।

नूंह: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नूंह जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिनंगवा और नूंह शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस द्वारा मेवात क्षेत्र के अलग-अलग कस्बों और शहरों में फ्लैग मार्च की शुरुआत कर दी गई है। 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने शुरू कर दिए हैं।उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दी जाए। पुलिस इस संबंध में लगातार निगरानी बनाए हुए है और लोगों से कानून का पालन करने की अपील कर रही है। पुलिस का कहना है कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना तथा त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी या अफवाह से बचने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.09.28 PM (1)
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसके लिए सभी नागरिक कानून और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त