Rewari News: एसीबी टीम ने लाइसेंस क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Desh Rojana
On

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार की देर रात यहां लाइसेंस शाखा में कार्यरत एक क्लर्क को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी।एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार की देर रात यहां लाइसेंस शाखा में कार्यरत एक क्लर्क को 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छुट्टी होने के बाद नई अनाज मंडी से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बता दें कि एक दिन पहले वीरवार को एसीबी ने होमगार्ड इंस्पेक्टर सुधीर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इन धरपकड़ ने यहां तैनात सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों में डर बिठा दिया है।
23 Rewari 6
गढ़ी बोलनी रोड स्थित एसीबी कार्यालय।
पता चला है कि अमरजीत एचकेआरएन के तहत लाइसेंस शाखा में क्लर्क पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था। शहर के मोहल्ला छिपटवाड़ा निवासी गौरव सैनी को लाइसेंस बनवाना था। इस सिलसिले में उसकी मुलाकात क्लर्क अमरजीत से हुई। आरोप है कि अमरजीत ने लाइसेंस बनवाने के एवज में 4700 रुपए की मांग की। दोनों के बीच 4500 रुपए में बात तय हो गई। गौरव ने एसीबी के पास आरोपी क्लर्क की शिकायत कर दी। इसके बाद एसीबी टीम ने अपने स्तर पर जांच की, जिसमें गौरव का आरोप सही मिला, तब जाल बिछाकर इस क्लर्क को पकड़ने की योजना बनाई गई। 
एसीबी टीम रेवाड़ी के इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि आरोपी अमरजीत ने गौरव को पैसे देने के लिए शुक्रवार को छुट्टी के बाद अनाज मंडी में बुलाया था। अमरजीत ने जैसे ही पैसे लिए एसीबी की टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: नांगल चौधरी बनेगा देश की नई आर्थिक राजधानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना