भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पलवल शहर में निकाली गई शोभायात्रा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रागनियों के माध्यम से भगवान परशुराम को किया नमन

Desh Rojana
On

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परशुराम दल एवं ब्राह्मण सभा पलवल के तत्वावधान में शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

पलवल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर परशुराम दल एवं ब्राह्मण सभा पलवल के तत्वावधान में शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।bb इस अवसर पर ब्राह्मण धर्मशाला पलवल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं रागनियों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और उनके पराक्रम को याद कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम सहित शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग दिखाई दिया। यह भव्य शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से आरंभ होकर मिनार गेट, शहर के मुख्य बाजार और कमेटी चौक से होते हुए पुन: ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में भगवान शिव, राधा-कृष्ण, भगवान परशुराम, संत शिरोमणि तुलसीदास तथा संत रविदास की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। श्रद्धालुओं ने झांकियों पर विराजमान देवी-देवताओं एवं संतों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भगवान परशुराम के जीवन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक थे तथा उनके जीवन से समाज को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। ब्राह्मण धर्मशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रागनियों के माध्यम से कलाकारों ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उल्लास, भाईचारे और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमन शर्मा, शंभू पहलवान, वीरपाल दीक्षित, इंद्रपाल शर्मा,  बांके शर्मा, बृजमोहन शर्मा, भक्ति शर्मा, संत महात्मा सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad