Rewari news: समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे : डीसी
किसान भवन परिसर में डीसी ने किया पौधारोपण
शनिवार को नगर की नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन परिसर में डीसी अभिषेक मीणा ने पौधारोपण कर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़ बनने तक इनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरियाली बढ़ाने को लेकर विशेष चर्चा हुई।
रेवाड़ी: शनिवार को नगर की नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन परिसर में डीसी अभिषेक मीणा ने पौधारोपण कर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पेड़ बनने तक इनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और जिले में हरियाली बढ़ाने को लेकर विशेष चर्चा हुई।

डीसी ने किसान यूनियन के किसान और मजदूर हित में कामों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए उठाया गया आवश्यक कदम है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम में किसान यूनियन के प्रधान समय सिंह, सरोज यादव, उप प्रधान चरण सिंह, मुन्नी तथा वेद प्रकाश सुल्तानिया आदि ने डीसी का स्वागत किया। किसान यूनियन ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।




