Guhla cheeka News: पिछले 10 दिनों में पैट्रोल डीजल के तीसरी बार दाम बढऩे से ग्राहकों में आई कमी से प्रभावित होने लगे पैट्रोल पंप

Desh Rojana
On

भारत सरकार द्वारा पिछले 10 दिनों में पैट्रोल व डीजल के तीसरी बार दाम बढऩे से ग्राहकों में आई कमी से पैट्रोल पंप प्रभावित होने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई को 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई, 19 मई को 87-90 पैसे दाम बढ़े और आज एक बार फिर 87-91 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिससे आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है और लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।  

गुहला चीका। भारत सरकार द्वारा पिछले 10 दिनों में पैट्रोल व डीजल के तीसरी बार दाम बढऩे से ग्राहकों में आई कमी से पैट्रोल पंप प्रभावित होने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई को 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई, 19 मई को 87-90 पैसे दाम बढ़े और आज एक बार फिर 87-91 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिससे आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है और लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।  

gula
दाम बढऩे की खबर के बाद शहर के एक मुख्य पेट्रोल पंप पर दिखाई दे रहे इक्का-दुक्का ग्राहक।
चुनाव के बाद सच हुई आशंका:

कई राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा होने की चर्चाएं चल रही थीं। लोगों ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की चुनाव के बाद दाम बढऩे की बात सच साबित हुई। शहर के लोगों अमरनाथ, सुरेश कुमार, राजेश, हरदीप, विवेक आहूजा व रोहित कुमार आदि ने कहा पैट्रोल डीजल के दाम बढऩे से ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जी, दूध व राशन आदि पर पड़ेगा और महंगाई बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने में तो सफल हो नहीं रही है, उलटा महंगाई बढ़ रही है। लोगों ने कहा कि यह बात ओर है कि सरकार रोजगार दिए जाने के आंकड़े प्रस्तुत कर रही है परंतुु यह धरातल की सच्चाई नहीं है। लोगों का दर्द है कि आजकल काम-धंधे मंदे हैं, मजदूरी नहीं मिल रही, बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार ने  पहले गैस सिलेंडर महंगा किया, अब बार-बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए जा रहे हैं।  लोगों ने कहा कि अब सवाल यह खड़ा हो जाता है कि आखिरकार जनता महंगाई का सामना करे, तो करे कैसे?

सरकार से मांग:

नागरिकों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर डीजल-पेट्रोल सस्ता होगा, तो ट्रांसपोर्ट सस्ता होगा और महंगाई अपने आप कम हो जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad