Kaithal News: एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा बाइक चोर काबू, 7 चोरीशुदा बाइक बरामद।

Desh Rojana
On

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव पोलड़ निवासी सहजप्रीत सिंह को काबू कर लिया गया।

कैथल। दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव पोलड़ निवासी सहजप्रीत सिंह को काबू कर लिया गया।

thief
बाइक चोर एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ गिरफ्त में।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव तितरम निवासी शमशेर सिंह की शिकायत अनुसार 15 मई को करनाल रोड़ कैथल से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक बरामद करने के अतिरिक्त कुल 7 चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी ने बताया कि यह सभी बाइक उसके द्वारा थाना शहरसिविल लाईन व चीका क्षेत्र से चोरी की गई है। कैथल पुलिस द्वारा बाइक चोरी के आरोपियों की निरंतर धरपकड़ की जा रही है। गत दिन भी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करके 8 बाइक बरामद की गई थी। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।