Nuh mewat news: गैंगरेप-हत्या मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजनों ने जताया रोष
* डीएसपी दिनेश यादव ने पंचायत को दिया आश्वासन 24 घंटे में आरोपी होंगे गिरफ्तार
नूंह जिला के बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने पर युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित परिवार और अलवी समाज खुश लोगों में भारी रोष है।
मेवात: नूंह जिला के बिछोर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने पर युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इससे पीड़ित परिवार और अलवी समाज खुश लोगों में भारी रोष है। पांच दिन बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने पर नूंह पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन ने तुरंत प्रभाव से बिछोर थाना प्रभारी राजबीर सिंह का तबादला कर दिया है। वही पूरे मामले की कमान पुनहाना के डीएसपी दिनेश कुमार यादव ने खुद संभाल ली है। और आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी ने होने पर शनिवार को इंडाना कोठी पर अलवी समाज के प्रमुख लोगों की एक पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे आस मोहम्मद फरीदाबाद ने की। इस मौकर पर पंचायत में हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश इलाके से अलवी समाज के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। वही पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर समाज के लोगो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई।

पंचायत में पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी में बिछौर थाना प्रभारी की लापरवाही बताया है। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का समय मांगा था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को हुई पंचायत में थाना प्रभारी राजबीर सिंह को बुलाया गया, जहां उन्होंने फिर सोमवार तक का समय मांगा।
हालांकि पंचायत में मौजूद लोग इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और बाद में पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव से मुलाकात कर जल्द कार्रवाई की मांग की। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बिछौर थाना प्रभारी राजबीर को हटाकर इंस्पेक्टर सुखबीर को थाना का चार्ज सौंपे जाने की चर्चा रही, हालांकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश सार्वजनिक नहीं हुआ है।
.jpeg)
डीएसपी दिनेश कुमार यादव ने पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि ये बेहद संवेदनशील मामला, इस मामले की खुद पुलिस कप्तान डॉ अर्पित जैन निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने पंचायत के लोगों को आश्वासन दिया कि मुलजियो जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
पीड़ित परिवार ने सरकार के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली, लेकिन पांच दिन बाद भी एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।




