Kosli News: गांव जैनाबाद में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में, चोरी के जेवरात खरीदने वाला आरोपी सुनार दबोचा

एक दिन के रिमांड पर - महिला सरगना सहित गिरोह के पांच सदस्य पहले ही हो चुके गिरफ्तार

Desh Rojana
On

सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चंद की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव जैनाबाद में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोसली। सीआईए कोसली इंचार्ज एसआई सुभाष चंद की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव जैनाबाद में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास निवासी पवन कुमार के रूप में हुई।
WhatsApp Image 2026-05-18 at 2.07.57 PM
आरोपी
जांचकर्ता ने बताया कि 1 जून 2025 को गांव जैनाबाद निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनके पिता सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। उनकी माता की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वह  और उनके पिता दिल्ली में ही अपनी ड्यूटी के साथ-साथ अस्पताल में माता जी की देखरेख कर रहे थे। इस दौरान गांव में उनके घर पर कोई नही था। 29 मई 2025 की रात को चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। 
जब वह 31 मई 2025 की रात समय करीब 8:45 बजे अपने घर पहुंचातो उसने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने पहचान छुपाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया था और कैमरों की एलईडी छत पर फेंक दी थी। 
लाखों की नकदीएफडी व जेवरात पर साफ किया था हाथ 
पीड़ित के मुताबिकचोर घर के कमरे में रखे एक सूटकेस को चोरी कर ले गए थेजिसमें करीब 32 लाख रुपए की एफडी,  1,50,000 रुपए नकदपैन कार्डआधार कार्डप्रॉपर्टी के कागजात और गाड़ी की आरसी रखी हुई थी। इसके अलावा अलमारी में रखे 85,000 की नकदीसोने-चांदी के जेवरात और पीड़ित के अन्य ओरिजिनल दस्तावेज वाला बैग भी चोरी हो गया था। जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में मामले में संलिप्त अंतराज्जीय चोर गिरोह की मुख्य सरगना जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतराउसके लड़के विजय, पड़ोसी अरुणजिला भिवानी के गांव आलमपुर निवासी नरेंद्र उर्फ ढिल्लू उर्फ जोगी व जिला झज्जर के गांव बहु हाल आबाद जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी अजित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की राशि में से 3 हजार रुपए नगदी और चोरी किए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज व कागजात सकुशल बरामद कर लिए थे। 
पूछताछ में हुआ खुलासासुनार गिरफ्तार 
गिरोह की मुख्य सरगना काली उर्फ संतरा ने पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान कबूला कि उसने चोरी किए चांदी के जेवरात जिला महेंद्रगढ़ के गांव भोजावास निवासी सुनार पवन कुमार को 95 हजार रुपए में बेच दिए थे। इस मामले में सीआईए कोसली ने रविवार को छापेमारी कर छठे आरोपी सुनार पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी किए चांदी के जेवरात बरामद किए जाएंगे और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहनता से पूछताछ की जाएगी। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad