Palwal news: जिला स्तरीय पीसीपीएनडीटी समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, स्वास्थ्य संस्थानों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में शुक्रवार को जिला स्तरीय पीसीपीएनडीटी समिति की बैठक का आयोजन नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. राहुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
पलवल: सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में शुक्रवार को जिला स्तरीय पीसीपीएनडीटी समिति की बैठक का आयोजन नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. राहुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक के दौरान गोल्डन हस्पताल के यूएसजी (अल्ट्रासाउंड) सेंटर से संबंधित आवेदन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। आवेदन में यूएसजी मशीन के विक्रय (सेल) तथा मशीन विक्रय उपरांत अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद किए जाने संबंधी प्रक्रिया पर समिति द्वारा नियमानुसार विचार-विमर्श किया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि संचालक द्वारा स्थापित यूएसजी मशीन का विक्रय पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा तथा उसके पश्चात संबंधित सेंटर को अधिनियम के प्रावधानों के तहत बंद करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी संस्थान पीसीपीएनडीटी अधिनियम के नियमों का पूर्णत: पालन सुनिश्चित करें तथा रिकॉर्ड संधारण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को नियमानुसार पूरा करें, ताकि लिंग चयन जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
बैठक में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वासुदेव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका, सूक्ष्मजीव वैज्ञानिक डॉ. सरफराज, सोमार्थ एंक्लेव एनजीओ से पिंकी, पलवल डोनर्स क्लब से अल्पना मित्तल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpeg)




