Nuh Mewat News: जुलाई एवं अगस्त माह का गेहूं तथा जुलाई माह का तेल व चीनी एक साथ वितरित किए जा रहे हैं

राशन से वंचित पात्र लाभार्थी शीघ्र अपने डिपो धारक से करें संपर्क : सीमा शर्मा

Desh Rojana
On

जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने जिले के सभी पात्र एएवाई एवं बीपीएल (ऑनलाइन) राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह जुलाई एवं अगस्त, 2026 का गेहूं तथा माह जुलाई, 2026 का तेल एवं चीनी एक साथ वितरित किए जा रहे हैं।
 

नूंह: जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने जिले के सभी पात्र एएवाई एवं बीपीएल (ऑनलाइन) राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह जुलाई एवं अगस्त, 2026 का गेहूं तथा माह जुलाई, 2026 का तेल एवं चीनी एक साथ वितरित किए जा रहे हैं।
 
wheat
 
सीमा शर्मा ने बताया कि जो पात्र लाभार्थी अभी तक राशन प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे अपने संबंधित उचित मूल्य की दुकान (डिपो) से दो माह (जुलाई एवं अगस्त) का गेहूं तथा जुलाई माह का तेल एवं चीनी शीघ्र प्राप्त कर लें, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता खाद्यान्न से वंचित न रहे।
 
उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01267-274615 अथवा राज्य हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
 
इसके अतिरिक्त नूंह एवं तावड़ू क्षेत्र से संबंधित शिकायतों के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नूंह के मोबाइल नंबर 8930267959 तथा फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना एवं पिनंगवां क्षेत्र से संबंधित शिकायतों के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, फिरोजपुर झिरका के मोबाइल नंबर 9033560000 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक कार्यालय, नूंह के दूरभाष नंबर 9991007633 एवं 8053274040 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
 
सीमा शर्मा ने सभी पात्र राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना राशन अवश्य प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत का समाधान प्राप्त करें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad