Palwal /Hathin News: अवैध निर्माण एवं कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

16 व 17 जुलाई को हथीन क्षेत्र में नियंत्रित/शहरी क्षेत्रों एवं अनुसूचित सडक़ों की प्रतिबंधित पट्टी में चलेगा विशेष अभियान

Desh Rojana
On

एसडीएम हथीन हरिराम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान के सफल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

हथीन (पलवल): एसडीएम हथीन हरिराम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 17(॥) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान के सफल संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

dtp
एसडीएम हथीन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह विशेष अभियान 16 जुलाई तथा 17 जुलाई-2026 को हथीन के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों तथा अनुसूचित सडक़ों की प्रतिबंधित पट्टी में संचालित किया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट अभियान के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे।

एसडीएम हथीन ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित भूमि अथवा प्रस्तावित कार्रवाई पर किसी न्यायालय द्वारा कोई स्टे अथवा यथास्थिति आदेश प्रभावी न हो। साथ ही भूमि का सीमांकन (डिमार्केशन) सहित समस्त कार्रवाई नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप सुनिश्चित की जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad