Kaithal News: कैथल साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, रिश्तेदार बनकर 12.40 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

जहां पर कैथल पुलिस द्वारा समय समय पर आमजन को साइबर अपराधो पर जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

कैथल। जहां पर कैथल पुलिस द्वारा समय समय पर आमजन को साइबर अपराधो पर जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही रिश्तेदार बनकर लाखों रुपये की ठगी करने के एक मामले में थाना साइबर क्राइम टीम इंचार्ज एएसआई मनीष कुमार की अगुवाई में एएसआई विनोद कुमार द्वारा आरोपी गांव देवग्राम जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी जयदेव बर्मन को काबू कर लिया गया।

3
साइबर ठगी का आरोपी थाना साइबर क्राइम गिरफ्त में।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव फरल थाना पुंडरी निवासी गुरचरण सिंह कि शिकायत अनुसार 8 जनवरी 2026 को उसके मोबाइल नंबर पर विदेश नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसका रिश्तेदार “लवली” बताकर बातचीत शुरू की। उसने कहा कि वह इंग्लैंड में रहता है और भारत आने वाला है। उसने भरोसा जीतते हुए उससे बैंक खाता नंबर मांगा ताकि वह विदेश से रुपये भेज सके। उसने विश्वास में आकर अपना केनरा बैंक खाता नंबर उसको भेज दिया। इसके बाद उसने ने झूठा दावा किया कि उसने 14 लाख 65 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं। थोड़ी देर बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर फोन किया और कहा कि विदेश से पैसे 24 घंटे में खाते में पहुंचेंगे।

इसके बाद लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसको विभिन्न बहानों से पैसे भेजने के लिए कहा गया। कभी टिकट बुकिंग, कभी अतिरिक्त सामान का टैक्स, कभी मां की बीमारी, तो कभी वीजा बढ़वाने के नाम पर उनके द्वारा रुपये मांगे गए। उसने विश्वास में आकर अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस व अन्य माध्यमों से कुल 12 लाख 40 हजार रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। 15 जनवरी 2026 को जब उसने बैंक में पैसे निकलवाने पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते में विदेश से कोई राशि नहीं आई है और उसके खाते से बड़ी रकम निकल चुकी है। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। जिस बारे थाना साइबर क्राइम मामले में दर्ज कर लिया गया। आरोपी जयदेव बर्मन के बैंक खाते में साइबर ठगी के रुपये आए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad