kaithal news: सीआईए-1 पुलिस द्वारा 315 बोर देसी पिस्तौल तथा 1 कारतूस सहित आरोपी काबू,
अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सांयकालीन गश्त दौरान सीआईए-1 पुलिस द्वारा चीका क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 315 बोर देसी पिस्तौल तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
कैथल: अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सांयकालीन गश्त दौरान सीआईए-1 पुलिस द्वारा चीका क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 315 बोर देसी पिस्तौल तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान शहीद उधम सिंह चौंक चीका क्षेत्र में मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की वार्ड नं 3 चीका निवासी उमेश उर्फ मिशी पैदल पैदल चीका से बलबेड़ा की तरफ जा रहा है जिसके पास अवैध देशी पिस्तौल है। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान नहर पुल बलबेडा रोड चीका के आस-पास सड़क पर छुपाव करते हुए उमेश की निगरानी शुरू की गई। कुछ समय बाद एक नौजवान लड़का चीका की तरफ से पैदल पैदल आते हुए दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम द्वारा नौजवान लड़के को मौके पर ही काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान वार्ड नं 3 चीका निवासी उमेश उर्फ मिशी के रूप में हुई। जांच के दौरान उक्त आरोपी उमेश कब्जे से एक 315 बोर का अवैध पिस्तौल व 1 कारतूस बरामद हुआ। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज करके उमेश को शस्त्र अधिनियम तहत एचसी धनपत सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।




