Palwal news: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अस्पताल पहुंचकर पूछी घायल सिकंदर डागर की कुशलक्षेम
घायल के परिजनों से मिलकर परिवार को हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को आपसी विवाद में हथौड़ी से हुए हमले में घायल हुए सिकंदर डागर का कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिकंदर डागर के साथ घटित हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिलाया।
पलवल: हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम शुक्रवार को आपसी विवाद में हथौड़ी से हुए हमले में घायल हुए सिकंदर डागर का कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिकंदर डागर के साथ घटित हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पीडि़त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिलाया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों की टीम से घायल सिकंदर डागर की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा पीड़ित के पिता खेमराज डागर से मुलाकात कर परिवार का हौसला बढ़ाया और कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने डीएसपी कृष्ण गोपाल से पूरे मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पलवल में अपराध और गुंडागर्दी नहीं की जाएगी बर्दाश्त : खेल राज्य मंत्री
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल अमन-चैन की धरती है तथा पलवल में अपराध और गुंडागर्दी को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस प्रशासन की सख्ती से जिले में अपराध पर लगाम लगेगी और लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मामले को राजनीति और जातिवाद का रूप न दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह कानून और समाज से जुड़ा विषय है, इसलिए सभी लोग शांति और भाईचारे को बनाए रखें तथा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।




