Hansi Hisar news: पानी-बिजली की मांग को लेकर चानौत गांव का धरना छठे दिन भी जारी, धरने पर पहुंचे आप नेता राजेंद्र सोरखी

ग्रामीणों को उनका हक मिलना चाहिये : राजेन्द्र सोरखी

Desh Rojana
On

गांव चानौत में पानी और बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना वीरवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी  हांसी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी भी पहुंचे। ग्रामीण राजली नहर से हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन में चानौत गांव को पानी का कनेक्शन देने की मांग को लेकर सडक़ किनारे धरने पर बैठे हुए हैं।

हांसी: गांव चानौत में पानी और बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना वीरवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी  हांसी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी भी पहुंचे। ग्रामीण राजली नहर से हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन में चानौत गांव को पानी का कनेक्शन देने की मांग को लेकर सडक़ किनारे धरने पर बैठे हुए हैं। धरना स्थल पर पहुंचे राजेन्द्र सोरखी ने ग्रामीणों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को उनका हक मिलना चाहिए। भीषण गर्मी में पानी सबसे जरूरी आवश्यकता है और पानी के बिना जीवन संभव नहीं है।
वहीं धरना स्थल पर गांव की कमेटी और ग्रामीणों ने ऐलान किया कि शुक्रवार 22 मई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सांकेतिक रोड जाम किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव को पानी का कनेक्शन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी दौरान सदर थाना हांसी के एसएचओ भी धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। गांव की कमेटी ने स्पष्ट कहा कि पहले पाइपलाइन में गांव का कनेक्शन किया जाए, उसके बाद ही आगे किसी प्रकार की बातचीत होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो 25 मई को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार उस दिन विभिन्न किसान संगठन, खाप पंचायतें और सामाजिक संगठन चानौत गांव पहुंचेंगे तथा राजली से हांसी शहर को जाने वाली पाइपलाइन में स्वयं कनेक्शन करने का काम करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-23 at 12.56.04 AM

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad