हरियाणा के झज्जर जिले से गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात
दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से छलनी कर उतारा मौत के घाट
हरियाणा के झज्जर जिले से गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया।
हरियाणा के झज्जर जिले से गैंगवार की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान हितेश उर्फ गुल्लू, निवासी गांव सुबाना, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बोलेरो गाड़ी में सवार 3 से 4 हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और हितेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 से 25 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल हितेश को तुरंत झज्जर नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने गांव सुबाना में घटनास्थल से अहम सबूत इकट्ठे किये हैं और मौके से गोली के कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान डीकेश कुमार, निवासी गिरधरपुर, के रूप में की है, जिसकी तलाश तेज़ कर दी गई है। इस पूरे मामले पर धारणा यादव ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



