Kaithal News: वर्ष 2022 दौरान जिला कैथल के डेरो में लूट डकैती के 6 मामलो में वांछित 2 आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ उपरांत कलायत क्षेत्र से किया गया काबू
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान में लूट, डकैती की करीब 30 वारदातों में वांछित है दोनो आरोपी
कैथल पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बहादुरी का परिचय देते हुए लूट डकैती मामलो में वांछित 2 आरोपियों को कलायत क्षेत्र में मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया है।
कैथल। कैथल पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बहादुरी का परिचय देते हुए लूट डकैती मामलो में वांछित 2 आरोपियों को कलायत क्षेत्र में मुठभेड़ उपरांत काबू किया गया है।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम गश्त दौरान कलायत क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली की कैथल जिले में डेरो में लूट डकैती के मामलो में वांछित 2 आरोपी जिला अंबाला के शहजादपुर निवासी रजत व मंगल अभी खडालवा मंदिर की रेकी करने के लिए घूम रहे है। पुलिस टीम द्वारा तुरंत उनकी तलाश की गई। खडालवा मंदिर के पास बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक पर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में पीछा किया गया तो मटोर बढ़सिकरी रोड पर रजबाहा के पास उनकी बाइक फिसल गई। दोनों आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग चालू रखी। पुलिस टीम द्वारा चेतावनी के रूप में 5 हवाई फायर किए। आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली एचसी हरीश की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम द्वारा उन्हे काबू करने के लिए जवाबी और नियंत्रित कार्रवाई दौरान आरोपियों की तरफ 4 फायर किए गए। जिसमें से दोनों आरोपियों की टांगो में एक एक गोली लगने उपरांत दोनों आरोपी गिर पड़े तथा पुलिस टीम द्वारा उन्हें काबू कर लिया गया। आरोपियों की पहचान जिला अंबाला के शहजादपुर निवासी रजत व मंगल के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध असले बरामद हुए। आरोपी रजत के दाएं पैर में तथा आरोपी मंगल के बाए पैर में गोली लगी है। आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर कुल 6 फायर किए गए। दोनों आरोपी वर्ष 2022 दौरान जिला कैथल में डेरो में लूट डकैती की 6 वारदातों में वांछित थे। उक्त गिरोह पुलिस की वर्दी डालकर खतरनाक हथियारों के साथ साधुओं के डेरो को निशान बनाकर लूट व डकैती की वारदात करता था। उक्त गिरोह के 7 सदस्यों को कैथल पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, परन्तु उक्त दोनों आरोपी 4 साल से लगातार भूमिगत थे। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उक्त दोनो आरोपी हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान में लूट, डकैती की करीब 30 वारदातो में वांछित है

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



