समाज सुधार जमात पंचायतों की अपील बेअसर-फिरोजपुर झिरका में फिर सजी डांस पार्टी

गांव बघोला में मांढा में बुलाई गई लड़कियों की डांस पार्टी, जमकर लुटाए नोट। : समाज सुधार जमात की मुहिम को लगा झटका।

Desh Rojana
On

फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में समाज सुधार को लेकर लगातार पंचायतें और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। खासतौर पर शादी समारोहों में डीजे, अश्लील डांस और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की मुहिम तेज की गई है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग इन प्रयासों को खुली चुनौती देते नजर रहे हैं

 

समाज सुधार जमात पंचायतों की अपील बेअसर-फिरोजपुर झिरका में फिर सजी डांस पार्टी

: गांव बघोला में मांढा में बुलाई गई लड़कियों की डांस पार्टी, जमकर लुटाए नोट।

 : समाज सुधार जमात की मुहिम को लगा झटका3406cc1d-cab5-4682-bcce-edde40ad20ab

फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र में समाज सुधार को लेकर लगातार पंचायतें और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। खासतौर पर शादी समारोहों में डीजे, अश्लील डांस और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की मुहिम तेज की गई है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ लोग इन प्रयासों को खुली चुनौती देते नजर रहे हैं। ऐसा ही मामला फिरोजपुर झिरका के बघोला गांव में आयोजित एक शादी समारोह में देखने को मिला, जहां लड़कियों की डांस पार्टी बुलाकर समाज सुधार की मुहिम को ठेंगा दिखाने का काम किया।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह में देर रात तक डीजे की तेज धुनों पर डांस पार्टी चली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेवात के मशहूर सिंगर असलम भी शामिल हुए। समारोह के दौरान स्टेज पर लड़कियां डांस करते हुए नजर आई जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से फिरोजपुर झिरका में जमात सुधार पंचायतें लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक कर रही हैं। पंचायतों में शादी समारोहों को सादगी से करने, डीजे और अश्लील डांस पर रोक लगाने तथा फिजूल खर्ची बंद करने की अपील की जा रही है। कई पंचायतों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने वालों पर सामाजिक कार्रवाई और जुर्माने तक की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद बघोला में हुए इस आयोजन ने समाज सुधार अभियान चलाने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है।

घटना के बाद कई सामाजिक लोगों और बुजुर्गों ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि एक तरफ समाज सुधार को लेकर दिन-रात पंचायतें जोड़ी जा रही हैं, जबकि दूसरी तरफ कुछ लोग खुलेआम इन फैसलों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब तक कठोर कदम नहीं उठाए जाएंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाना असंभव है।

कई ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में इस तरह की डांस पार्टियां युवाओं पर गलत असर डाल रही हैं। समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर इस तरह के आयोजनों को रोकना चाहिए। उनका कहना है कि अगर पंचायतों के फैसलों का सम्मान नहीं किया गया तो समाज सुधार की पूरी मुहिम कमजोर पड़ सकती है।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शादी समारोह निजी कार्यक्रम होते हैं और इसमें जरूरत से ज्यादा दखल देना भी ठीक नहीं है। परन्तु अश्लीलता भरे गाने और बेहुदा डांस स्टेप अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। अब देखना होगा कि जमात सुधार पंचायतें इस मामले को लेकर क्या रुख अपनाती हैं और भविष्य में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने के लिए कौन से कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल बघोला की यह डांस पार्टी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Chandigarh News: हैपनिंग हरियाणा 2.0: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की प्रभावशाली शुरुआत
Nuh Mewat News: नलहड़ मेडिकल कॉलेज की बदहाली के खिलाफ 25 अगस्त को कांग्रेस का धरना, आफताब अहमद बोले—हक के लिए सड़क से विधानसभा तक लड़ेंगे।
Faridabad News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा में ‘जनसंवाद हेल्पलाइन’ का किया शुभारंभ
Palwal News : अंग्रेजी शासन और हिटलरशाही जैसी सोच से लोकतांत्रिक आवाजों को नहीं दबाया जा सकता: नेत्रपाल अधाना
Faridabad News : सफाई व्यवस्था सुचारु करने के लिए निगम ने कसी कमर, नागरिकों को स्वच्छ माहौल उपलब्ध करवाने में ना डाले कोई बाधा अन्यथा होगी कार्रवाई - यशेंद्र सिंह निगमायुक्त