Palwal News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को किया गया सम्मानित

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन पलवल द्वारा उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी जनगणना 2027 डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला में जारी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों द्वारा गृह सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है उन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पलवल। जिला प्रशासन पलवल द्वारा उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी जनगणना 2027 डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला में जारी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिन प्रगणकों और सुपरवाइजरों द्वारा गृह सूचीकरण एवं आवास गणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है उन प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।c

जिला से संबंधित 50 से अधिक प्रगणकों और सुपरवाइजरों को नगराधीश प्रीति रावत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्य की सराहना की। नगराधीश ने जनगणना कार्य में लगे हुए प्रगणकों और सुपरवाइजरों के ड्यूटी के प्रति समर्पण, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। प्रगणकों और सुपरवाईजरों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उन्होंने अन्य प्रगणकों और सुपरवाईजरों से भी आह्वान किया कि वे भी जल्द से जल्द जनगणना से संबंधित कार्य को पूरा करें जिससे जनगणना का प्रथम चरण निर्धारित अवधि में पूर्ण हो सके। उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रतिदिन की रिपोर्ट भी भिजवाने के निर्देश दिए। नगराधीश ने कहा कि जनगणना 2027 अभियान के तहत ‘सटीक जनगणना, सशक्त राष्ट्र’ संदेश को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन पलवल लगातार विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का मानना है कि ऐसे कर्मठ और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से जनगणना कार्य को निर्धारित समय में प्रभावी ढंग से संपन्न किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे जनगणना से संबंधित कार्य में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का पूरा सहयोग करें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad