Kaithal news: अवैध देसी पिस्तौल सप्लाई करने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा आरोपी काबू।
अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वालो पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक असला सप्लायर को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा पूंडरी से पैदल पैदल नहर पुल फरल की तरफ आए आरोपी पुण्डरी निवासी भविष्य उर्फ मान को काबू किया गया था।
कैथल: अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वालो पर शिकंजा कसते हुए स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक असला सप्लायर को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा पूंडरी से पैदल पैदल नहर पुल फरल की तरफ आए आरोपी पुण्डरी निवासी भविष्य उर्फ मान को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई थी। थाना पूंडरी में दर्ज मामले में आरोपी भविष्य को गिरफ्तार कर लिया गया था। आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव युनिट के एएसआई शमशेर द्वारा करते हुए आरोपी रामनगर जिला सोनीपत निवासी तरुन को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भविष्य उर्फ मान से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन तरुन उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




