हरा 'ड्रम कांड' शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने गया था, 1 महीने बाद नाले में मिली लाश

Desh Rojana
On

एक महिला ने अपने पति, भाई और उसके दोस्त की मदद से आशिक की निर्मम तरीके से हत्या कर, शव को एक ड्रम में ठूंस दिया और नाले में फेंक दिया।

मुंबई:  मुंबई के 'ग्रीन ड्रम कांड' से लोग सहम गए हैं। एक महिला ने अपने पति, भाई और उसके दोस्त की मदद से आशिक की निर्मम तरीके से हत्या कर, शव को एक ड्रम में ठूंस दिया और नाले में फेंक दिया।बता दें कि घटना 3 अप्रैल की है। उस दिन ठाणे के मुंब्रा इलाके में रहने वाले अरबाज मकसूद अली खान नाम का शख्स घर से यह कहकर निकला था कि वह काम के सिलसिले में दादर जा रहा है। हालांकि, कभी वापस नहीं लौटा।GREEN
घरवालों ने पहले ढूंढा, फिर खान के पिता ने मुंब्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने खान के कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा की जांच शुरू की जिससे उसकी आखिरी लोकेशन वसई इलाके में मिली।उसकी गर्लफ्रेंड महजबीन शेख का फोन भी वसई में हीws लोकेट हुआ। ऐसे में कनेक्शन जोड़ा जाने लगा।शक के आधार पर पुलिस ने महजबीन को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि शुरू में महजबीन ने कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया।हालांकि, जब सख्तीवसे पूछताछ की गई, तो उसने अपने पति, भाई और उसके दोस्त की मदद से हत्या की बात कबूल ली। दरअसल, इन सबकी प्लानिंग खान से पैसे ऐंठने की थी।जब इन्हें कुछ नहीं मिला, तो महजबीन और उसके साथियों ने खान के हाथ बांध दिए तथा उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा, फिर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हरे रंग के ड्रम में ठूंस दिया और मुंब्रा इलाके के एक नाले में फेंक दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad