Taudu News: ग्रामीण सफाई कर्मियों की मांगे पूरी नहीं होने पर किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

Desh Rojana
On

शुक्रवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव देवी राम की अगुवाई में मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्वरूप की शव यात्रा निकाल पुतला दहन किया गया।

तावड़ू : शुक्रवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव देवी राम की अगुवाई में मुख्यमंत्री नायब सैनी के स्वरूप की शव यात्रा निकाल पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के खंड प्रधान सुनील गोगजाका सहित बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मी मौजूद रही।1002454816
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव देवी राम ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगातार कर्मचारी सेवा कर रहे हैं,लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जबकि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के पक्के करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उसके बावजूद प्रदेश की सैनी सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार ना तो कोई भत्ता दे रही है और ना ही अन्य सुविधाएं, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को झाड़ू तक भी अपनी छोटी सी सैलरी से ही खरीदनी पड़ती है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया और सरकार नहीं जागी तो आगामी 24-25 मई को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के विधानसभा क्षेत्र नरवाना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय महापड़ाव होगा। न्यायिक आदेशों की पालना भी सरकार नहीं कर रही। 
बता दें कि 31 दिसंबर 2025 को हरियाणा उच्च न्यायालय ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिससे उन्हें पक्का होने की एक उम्मीद जगी थी। लेकिन सरकार ने कोर्ट के आदेश को अब तक लागू नहीं किया।
इससे पहले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे तक एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। उसके बाद मंडी गेट बाहर मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी विशेष कर महिलाएं मौजूद रही।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad