दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों में एक ढाई साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसों में एक ढाई साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत, कई घायल ,नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।
नूंह। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पहला हादसा थाना सदर नूंह के जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र में मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गई। बताया गया है कि गाड़ी में सवार परिवार दिल्ली का रहने वाला था। हादसे में ढाई साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, रोड सुरक्षा एजेंसी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच और आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं दूसरा हादसा फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 78.05 के पास कॉलगांव के निकट हुआ।
यहां कार की ट्रोला से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार अंकित गायकवाड पुत्र सुरेश गायकवाड निवासी बैतूल, मध्य प्रदेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

About The Author
संबंधित समाचार



