साइबर ठगी करके ट्रांसपोर्ट मैनेजर के बैंक खाते से 1.64 लाख रुपए उड़ाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर के बैंक खाते से गत वर्ष मई माह में लगभग 1.64 लाख रुपये उड़ाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला हाथरस के गांव गोजिया निवासी अमित चौधरी व यूपी के जिला आगरा के टेड़ी बगिया एतमादपुर निवासी आकाश के रूप में हुई है।

रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर के बैंक खाते से गत वर्ष मई माह में लगभग 1.64 लाख रुपये उड़ाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला हाथरस के गांव गोजिया निवासी अमित चौधरी व यूपी के जिला आगरा के टेड़ी बगिया एतमादपुर निवासी आकाश के रूप में हुई है। 
जांचकर्ता ने बताया कि 10 जुलाई 2025 को राजस्थान के बहरोड़ के मोहल्ला सबलपुरा निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह निखरी की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। 5 जुलाई 2025 को उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसका प्री-एप्रूव्ड 15 लाख रुपये का लोन पास हो गया है। उसने फोन करने वाले को बताया कि उसने किसी तरह के लोन के लिए कोई एप्लाई नहीं किया है। फोन काटने के कुछ देर बाद उसके फोन पर मैसेज आए, जिनमें उसके बैंक खाते से 1 लाख 29 हजार 444/- रुपये और 35 हजार रुपये कटने की सूचना थी। 

WhatsApp Image 2026-05-17 at 11.23.39 PM (1)
किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके बैक खाते से कुल 1 लाख 64 हजार 444/- रुपये उड़ा दिए। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला हाथरस के गांव गोजिया निवासी अमित चौधरी व यूपी के जिला आगरा के टेड़ी बगिया एतमादपुर निवासी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपी आकाश के बैंक खाते में ठगी के कुल 1 लाख 64 हजार 444 रुपए ट्रांसफर हुए थे, जबकि आरोपी अमित चौधरी ने ठगों को उसका बैंक खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad