Nuhmewat News: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज हरप्रीत सिंह बरार ने जिला न्यायालय व जिला जेल नूंह का किया औचक निरीक्षण

जेल रेडियो का उद्घाटन कर बंदियों के पुनर्वास को बताया सराहनीय पहल, न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं व हरियाली की सराहना की

Desh Rojana
On

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज हरप्रीत सिंह बरार ने रविवार को जिला न्यायालय, नूंह एवं जिला जेल परिसर, नूंह का औचक निरीक्षण किया।

नूंह: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जज हरप्रीत सिंह बरार ने रविवार को जिला न्यायालय, नूंह एवं जिला जेल परिसर, नूंह का औचक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जस्टिस हरप्रीत सिंह बरार ने जिला जेल में स्थापित “जेल रेडियो” का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे बंदियों के मानसिक एवं सामाजिक पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल बताया। इसके साथ ही उन्होंने जेल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।IMG-20260518-WA0042
निरीक्षण के दौरान जस्टिस बरार ने जिला न्यायालय परिसर का भी दौरा किया तथा वहां संचालित डिस्पेंसरी का जायजा लिया। उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में संचालित जिला न्यायालय की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने न्यायालय परिसर में स्वच्छता, हरियाली एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयासों को प्रेरणादायक बताया।
इसके अलावा उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय स्टाफ को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
जस्टिस हरप्रीत सिंह बरार ने जिला बार एसोसिएशन कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित अधिवक्ताओं से संवाद कर न्यायिक व्यवस्था, अधिवक्ताओं की सुविधाओं एवं न्यायालय परिसर से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad