Ballabhgarh News : सैंट एपीजे स्कूल बल्लभगढ़ में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
आयोजन समिति के द्वारा राजबीर नागर सरपंच नीमका और वरिष्ठ समाजसेवी प्रताप सिंह नागर एवं खेल प्रशिक्षक रामकिशन फौजी का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
आयोजन समिति के द्वारा राजबीर नागर सरपंच नीमका और वरिष्ठ समाजसेवी प्रताप सिंह नागर एवं खेल प्रशिक्षक रामकिशन फौजी का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल स्प्रोर्टस फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रकाश स्प्रोर्टस अकैडमी ज्वालापुर हरिद्वार (उत्तराखंड) में किया गया और इस चैंपियनशिप में फरीदाबाद जिले के एथलीट खिलाडी विश्वजीत ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता और मंयक नागर तिगांव ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया। सैंट एपीजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ के चेयरमैन नेत्रपाल सिंह ने कहा कि कहा कि पदक विजेता दोनों एथलीट खिलाडी विश्वजीत और मंयक नागर राजा जैत सिंह नागर खेल परिसर नीमका में खेल प्रशिक्षक रामकिशन नागर के कुशल निर्देशन में अपना खेल अभ्यास कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में हरिद्वार उत्तराखंड में हुई खेल प्रतियोगिता में दोनों एथलीट खिलाड़ियों ने अपने अपने इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में राजबीर नागर सरपंच नीमका एवं सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल और वरिष्ठ समाजसेवी प्रताप नागर, रामकिशन नागर खेल प्रशिक्षक,एस के शर्मा प्रधानाचार्य, संगीत कौशिक मैथ टीचर, मीनू शर्मा, भव्या गर्ग, नेहा, बबीता, रूबी, समरीन, पुष्पा, क्षमा शर्मा, पुष्पांजलि, दीप्ति, आस्मां और सुनीता एवं तनीषा अध्यापिका मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और पदक विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।




