Nuhmewat News: प्रशिक्षु डीएसपी अक्षय नरवाल का प्रशिक्षण कार्यकाल समाप्त, एसपी नूंह ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Desh Rojana
On

हरियाणा पुलिस में वर्ष 2022 बैच के उप-पुलिस अधीक्षक के रूप में चयनित हुए अक्षय नरवाल का नूंह जिले में करीब दो वर्ष का प्रशिक्षण कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया।

नूंह। हरियाणा पुलिस में वर्ष 2022 बैच के उप-पुलिस अधीक्षक के रूप में चयनित हुए अक्षय नरवाल का नूंह जिले में करीब दो वर्ष का प्रशिक्षण कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।IMG-20260518-WA0039
जानकारी के अनुसार डीएसपी अक्षय नरवाल ने फरवरी 2024 में नूंह जिले में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस कार्यों का अनुभव प्राप्त किया और विभागीय जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया । 
पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी अक्षय नरवाल का जिले में प्रशिक्षण चरण अब समाप्त हो चुका है। इसके बाद वह नियमित डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि अक्षय नरवाल फिलहाल नूंह जिले में ही कार्यरत रहेंगे तथा जल्द ही उन्हें जिले में स्वतंत्र कार्यक्षेत्र भी आवंटित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डीएसपी अक्षय नरवाल को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad