Kaithal News: 3 नशा तस्करों के 3 मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर , भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा

तीनो के खिलाफ दर्ज है नशा तस्करी के मामले

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार द्वारा अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया।

कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल जिला प्रशासन एवं पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

2

डीएसपी बीर भान ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपराध एवं नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सिरटा रोडकैथल क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित तीन मकानों को चिन्हित किया गया था। संबंधित व्यक्तियों को पहले नियमानुसार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि में कार्रवाई नहीं किए जाने पर जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के अवैध निर्माण हटाए गए हैं उनमें सिरटा रोड़ कैथल निवासी गुरमुख उर्फ कालासुखदेव उर्फ सुखा तथा बलराज शामिल हैं। प्रशासनिक जांच में पाया गया कि इन मकानों का निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया थाजिसके चलते नियमानुसार इन्हें हटाया गया।

1

डीएसपी बीर भान ने बताया कि गुरमुख उर्फ काला के विरुद्ध नशा तस्करी से संबंधित कैथलरेवाड़ी तथा पटियाला में करीब 10 मामले दर्ज हैं। वहीं सुखदेव उर्फ सुखा के खिलाफ कैथल एवं नरवाना में नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त बलराज के विरुद्ध एक शराब तस्करी सहित अन्य दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस और प्रशासन भविष्य में भी अपराध एवं अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रखेंगे। किसी भी अपराधी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा तथा समाज में अपराध और नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार कैथल रविंद्र हुड्डा की निगरानी में संपन्न कराई गई। मौके पर डीएसपी बीर भानथाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता सहित जिला प्रशासन के अधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

3

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे के कारोबार या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad