Gurugram News: 430 पिलर पर खड़े ट्रैक पर दौड़ेगी पहले फेज की मेट्रो

मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक 403 पिलर का ढांचा हो रहा तैयार, 27 पिलर स्टेशन के लिए बनेंगे

Desh Rojana
On

मिलेनियम सिटी में मेट्रो विस्तार का सपना अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना का पहला चरण पूरी रफ्तार पकड़ चुका है।

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी में मेट्रो विस्तार का सपना अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) द्वारा विकसित की जा रही इस परियोजना का पहला चरण पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। इसके तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक बनने वाले एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर के लिए निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस पूरे रूट को तैयार करने के लिए कुल 430 पिलर बनाए जाएंगे। इनमें 403 मुख्य पिलर और मेट्रो स्टेशनों के लिए 27 स्टेशन पिलर शामिल हैं।
 
Train
 
नेताजी सुभाष मार्ग पर पिलरों के ढांचे खड़े करने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं, अन्य प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों पर पाइल टेस्टिंग (नींव की जांच) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिलर निर्माण शुरू कर दिया गया है।
 
बख्तावर चौक पर डबल डेकर कॉरिडोर
इस मेट्रो परियोजना की सबसे बड़ी खासियत बख्तावर चौक पर बनने वाला डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर होगा। इसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। परियोजना को अगले दो वर्ष के भीतर पूरा करने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। मेट्रो परियोजना पूरी होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे रोजाना हजारों यात्रियों को निजी वाहनों के बजाय मेट्रो का बेहतर विकल्प मिलेगा।
 
दूसरे चरण के टेंडर की तैयारी
जीएमआरएल पहले चरण के निर्माण के साथ-साथ दूसरे चरण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रहा है। दूसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाने की तैयारी है। वहीं, मेट्रो डिपो के निर्माण का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके अलावा पहले चरण के स्टेशनों से जुड़े विद्युत कार्य, फिनिशिंग, कोच खरीद और अन्य प्रमुख कार्यों के टेंडर भी तैयार हैं। जीएमआरएल इन सभी कार्यों के टेंडर जल्द जारी करने की तैयारी में है।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad