Palwal News : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाई जाए रोक : उत्सव आनंद

अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने एनकॉर्ड समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Desh Rojana
On

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित की गई।

पलवल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिले में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्तरीय नेशनल नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन कमेटी (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन का रूप देकर ही समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने होंगे।

utsav

अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने, अवैध बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार, रैलियां एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नशा मुक्ति केंद्रों में बेहतर चिकित्सा एवं परामर्श सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नशे से प्रभावित लोगों का प्रभावी उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित हो सके।

अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने पुलिस विभाग को मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उनकी कुर्की एवं अटैचमेंट संबंधी प्रस्तावों में भी वृद्धि की जाए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad