Kurukshetra News : साईबर अपराधियों से हर पल रहें अलर्ट व जागरुक : चन्द्र मोहन
साईबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरुकता से ही साईबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं।
कुरुक्षेत्र । साईबर अपराधी अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरुकता से ही साईबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र चन्द्र मोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतू पुलिस द्वारा समय-समय पर अभियान चलाये जा रहे हैं।
साईबर अपराध होनें पर तुरन्त डॉयल करें 1930
उन्होंने बताया कि आज की डिजिटल जिन्दगी में काम तो तेजी से होनें लगें है परन्तु इसके साथ ही हम साईबर धोखाधडी में फँसकर अपना पैसा गंवा देते हैं। इस प्रकार से साईबर अपराधियो से बचनें के लिए खुद को जागरुक करें। अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई धोखाधडी होती है तो तुरन्त साईबर कम्लैंट पोर्टल https://cybercrime.gov.
साईबर फ्राड से बचने के लिए निम्न बातों का रखे ध्यान:
1. फ़ोन पर पहचान वाले या अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गये पैसे भेजने के मैसेज के बारे में पूरी जांच पड़ताल करे।
2. कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
3. किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नम्बर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नम्बर को किसी के साथ शेयर न करें।
4. किसी अपरिचित नंबर से आए किसी भी मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज, लिंक या फोटो पर क्लिक न करें।
5. नेटवर्क को 5-जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले से सुरक्षित रहें।
6. साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी (Display Picture) के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी से सावधान रहें ।
7. व्यटसएप पर अज्ञात नम्बर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें।
8. टेलीग्राम ऐप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने के लुभाहने ऑफर के लालच में ना आएं ।
9. आरटीओ या ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान रहे, दिए गये लिंक को ना खोलें ।
10. इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो दिए गये लिंक को ना खोलें ।




