Sohna/Gurugram News: खेल मंत्री गौरव गौतम ने गुरुग्राम के तीरंदाजी कोच भगवत सिंह को अंतरराष्ट्रीय कोच बनने पर किया सम्मानित
जिला खेल विभाग गुरुग्राम के तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने स्विट्जरलैंड के लुसाने स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 कोच कोर्स सफलतापूर्वक पास कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
सोहना। हरियाणा के खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोच भी लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। जिला खेल विभाग गुरुग्राम के तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने स्विट्जरलैंड के लुसाने स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 कोच कोर्स सफलतापूर्वक पास कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

वर्ल्ड आर्चरी द्वारा 13 से 20 मार्च 2026 तक आयोजित इस कोर्स में भगवत सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी खेल में उपयोग हो रही आधुनिक तकनीकों और नई शोध का गहन अध्ययन किया। कोर्स की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ पास कर उन्होंने वर्ल्ड आर्चरी लेवल-1 क्वालिफाइड कोच बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री गौरव गौतम ने भगवत सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे कोच खिलाड़ियों को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा खेल विभाग गुरुग्राम मंडल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स गिरिराज सिंह, खेल स्टेडियम समिति सोहना के प्रेसिडेंट एवं एसडीएम सोहना अखिलेश कुमार, डिप्टी डायरेक्टर खेल गुरुग्राम रामपाल, जिला खेल अधिकारी गुरुग्राम आरती सोलंकी, हरियाणा तीरंदाजी संघ के वाइस प्रेसिडेंट एवं जिला तीरंदाजी संघ गुरुग्राम के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भगवत सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कोच भगवत सिंह की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

About The Author
संबंधित समाचार



