Chandigarh News:जनगणना 2027: चंडीगढ़ में मकान सूचीकरण कार्य 100% पूर्ण
जनगणना संचालन निदेशालय, चंडीगढ़ को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण ब्लॉक (House Listing Block - HLB) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
चंडीगढ़: जनगणना संचालन निदेशालय, चंडीगढ़ को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण ब्लॉक (House Listing Block - HLB) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
29 मई 2026 की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी 2,054 मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLBs) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे चंडीगढ़ के सभी 10 जनगणना प्रभारों (Census Charges) में 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हुई है।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रगणकों (Enumerators), पर्यवेक्षकों (Supervisors), चार्ज अधिकारियों (Charge Officers) तथा अन्य जनगणना कर्मियों के समर्पित प्रयासों से संभव हो सकी है, जिन्होंने मकान सूचीकरण कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया। निरंतर निगरानी तथा प्रभावी क्षेत्रीय समन्वय ने इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि पर जनगणना संचालन निदेशक, चंडीगढ़, डॉ. नवजोत खोसा, आईएएस, तथा प्रधान जनगणना अधिकारी, चंडीगढ़, श्री निशांत कुमार यादव ने इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने चंडीगढ़ के नागरिकों द्वारा प्रदान किए गए पूर्ण सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया, जिसके कारण इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सका।
जनगणना संचालन निदेशालय, चंडीगढ़ अब जनगणना 2027 के अगले चरण अर्थात जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के लिए पूर्णतः तैयार है, जिसका शुभारंभ फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके सुचारु एवं सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
जनगणना विभाग इस कार्य में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी हितधारकों तथा नागरिकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। विभाग जनगणना 2027 के आगामी चरणों में उच्चतम डेटा गुणवत्ता, कार्यकुशलता तथा जनसेवा के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
29 मई 2026 की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी 2,054 मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLBs) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिससे चंडीगढ़ के सभी 10 जनगणना प्रभारों (Census Charges) में 100 प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हुई है।यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्रगणकों (Enumerators), पर्यवेक्षकों (Supervisors), चार्ज अधिकारियों (Charge Officers) तथा अन्य जनगणना कर्मियों के समर्पित प्रयासों से संभव हो सकी है, जिन्होंने मकान सूचीकरण कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया। निरंतर निगरानी तथा प्रभावी क्षेत्रीय समन्वय ने इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस उपलब्धि पर जनगणना संचालन निदेशक, चंडीगढ़, डॉ. नवजोत खोसा, आईएएस, तथा प्रधान जनगणना अधिकारी, चंडीगढ़, श्री निशांत कुमार यादव ने इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने चंडीगढ़ के नागरिकों द्वारा प्रदान किए गए पूर्ण सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया, जिसके कारण इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सका।
जनगणना संचालन निदेशालय, चंडीगढ़ अब जनगणना 2027 के अगले चरण अर्थात जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के लिए पूर्णतः तैयार है, जिसका शुभारंभ फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इसके सुचारु एवं सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।
जनगणना विभाग इस कार्य में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने वाले सभी हितधारकों तथा नागरिकों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता है। विभाग जनगणना 2027 के आगामी चरणों में उच्चतम डेटा गुणवत्ता, कार्यकुशलता तथा जनसेवा के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

About The Author
संबंधित समाचार



