Rewari news: हरियाणा विज्ञान रत्न एवं हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Desh Rojana
On

हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय ने वर्ष 2026 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक आगामी 31 जुलाई तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।

रेवाड़ी: हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा विभाग के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय ने वर्ष 2026 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार तथा हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वैज्ञानिक आगामी 31 जुलाई तक अपने आवेदन भेज सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी दी जाएगी। 

WhatsApp Image 2026-04-19 at 1.13.34 AM (2)
डीसी अभिषेक मीणा।


उधर हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से अधिक की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को जबकि हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार 40 वर्ष से कम की आयु वाले प्रख्यात वैज्ञानिकों को दिए जाएंगे। इन पुरस्कार से जुड़े दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी dst.highereduhry.ac.in/ पर देखी जा सकती है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad