Rewari News: नगराधीश जितेंद्र ने समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Desh Rojana
On

नगराधीश जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निवारण उपरांत पोर्टल पर एटीआर अवश्य अपलोड की जाएं।

रेवाड़ी। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निवारण उपरांत पोर्टल पर एटीआर अवश्य अपलोड की जाएं। उन्होंने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
IMG-20260529-WA0019
समीक्षा बैठक लेते नगराधीश जितेंद्र कुमार।
उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि लंबित शिकायतें पंचायत व राजस्व विभाग से संबंधित है। 
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी इन सभी लंबित शिकायतों का अधिकारी शीघ्र निपटान करें और समाधान करने उपरांत एटीआर के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करे। उन्होंने कहा कि संयुक्त विभागों की शिकायतों का समाधान आपसी तालमेल के साथ करते हुए कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का समाधान उच्च स्तर पर किया जाना है, ऐसी शिकायतों का उच्च अधिकारियों के साथ फॉलोअप करते हुए संबंधित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad