Kurukshetra news: ज्यादा दिन के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो स्थानीय पुलिस को अवश्य करें सूचित: पुलिस अधीक्षक
अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने नजदीकी थाना/चौंकी में अवश्य सूचित करें ताकि आपके घर के आस पास पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि वैसे तो पुलिस की ओर से सभी चौक-चौराहों व मोहल्लों में पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है, परंतु पुलिस को बाहर जाने की सूचना मिलने पर उन घरों और मकानों के आसपास अतिरिक्त गश्त बढ़ाई जाएगी।
कुरुक्षेत्र: अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने नजदीकी थाना/चौंकी में अवश्य सूचित करें ताकि आपके घर के आस पास पुलिस सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि वैसे तो पुलिस की ओर से सभी चौक-चौराहों व मोहल्लों में पुलिस द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है, परंतु पुलिस को बाहर जाने की सूचना मिलने पर उन घरों और मकानों के आसपास अतिरिक्त गश्त बढ़ाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन ने एडवाइजरी के माध्यम से आमजन से अपील की है कि अगर आप लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो इस बारे में सूचना अपने नजदीकी थाना/चौंकी में जरुर दें ताकि आपके घर के आस-पास पुलिस गश्त बढाई जा सके। इसके साथ-साथ मकान किराए पर देते समय पुलिस को अवश्य सूचित करें ताकि, उक्त किराएदार के बारे में तस्दीक की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने जिलावासियों से अपील की है कि अगर उनके घर के आस-पास किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति व उसकी जान-माल की सुरक्षा करना पुलिस का परम दायित्व है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त, पीसीआर व मोटरसाइकिल राइडर के अलावा रात्री पैदल गस्त लगातार जारी है। जिला के होटल, धर्मशाला तथा साइबर कैफे संचालकों से उनके पास रुकने वाले व्यक्तियो का पूरा नाम पता नोट करने के आदेश दिए गए हैं ताकि उनके पास रुकने वाले व्यक्ति के चाल चलन के बारे में पूरी तरह तस्दीक की जा सके। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना पुलिस को देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



