Palwal News: 20 वर्षों से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को सौंपेंगे ज्ञापन

Desh Rojana
On

अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया के नेतृत्व में 31 मई रविवार को जिले के गेस्ट टीचर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

पलवल। अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया के नेतृत्व में 31 मई रविवार को जिले के गेस्ट टीचर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान शिक्षक अपनी मांगों को लेकर हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री व विधायक गौरव गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे।uhft4q_1757675570 (1)
संघ के राज्य उपप्रधान महेश तेवतिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार पिछले 20 वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे गेस्ट टीचर्स को दो महीने के भीतर नियमित किया जाए। ऐतिहासिक आदेश को जल्द से जल्द लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम यह मांग पत्र सौंपा जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad