Gurugram News: गुरुग्राम में ब्लैकआउट का कहर: बीच ट्रैक पर थमी रैपिड मेट्रो, यात्री फंसे

Desh Rojana
On

गुरुग्राम की रात अचानक अंधेरे में डूब गई। ट्रांसफॉर्मर फेल होते ही रैपिड मेट्रो बीच रास्ते थम गई और यात्री ट्रैक पर उतरने को मजबूर हो गए।

OIPहरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार रात अचानक बीच रास्ते में ही  मेट्रो के बंद हो जाने से यात्रियों में अफरा तफरी मची ।  कुछ ही देर में हालात और भयानक  हो गए, जब पूरे इलाके में ब्लैकआउट छा गया। पावर सप्लाई पूरी तरह बंद  होने के बाद यात्रियों को ट्रैक पर ही उतारना पड़ा। अंधेरे में, डर और उलझन के बीच यात्री पैदल ही ट्रैक पर चलते हुए स्टेशन तक पहुंचे। डीएलएफ स्टेशन के पास हालात आपात स्तिथि जैसे बन गए।  इस बिजली संकट का असर सिर्फ मेट्रो तक सीमित नहीं रहा बल्कि  शहर के कई चौक-चौराहों पर भी  सिग्नल लाइट बंद हो गईं, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।ezgifcom-resize-66_1779470819 (1) सूत्रों के अनुसार ट्रांसफार्मर के पूरी तरह जल जाने से यह बड़ा बिजली कट हुआ, जिसके चलते हजारों घरों की बिजली गुल हो gayi। DLF से सेक्टर-54 तक करीब 13 किलोमीटर लंबे रैपिड मेट्रो रूट पर चलने वाली सेवा लगभग एक घंटे तक पूरी तरह प्रभावित रही। इस रूट पर कुल 11 स्टेशन हैं जो की बिजली जाने  के कारण बंद हुए । वीकेंड होने के चलते मेट्रो में पहले से ही भारी भीड़ मौजूद थी, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और उसे ठीक करने या बदलने में 8 से 10 घंटे तक का समय लग सकता है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में अल्टरनेटिव सोर्स से बिजली आपूर्ति फिर से चालू करने की कोशिश जारी है। इस पूरे मामले पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम गुरुग्राम के पीआरओ संदीप चुघ ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में आए टेक्निकल फॉल्ट की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई है और शहर के कई हिस्सों में इसका असर देखा गया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad