Palwal news: गांव सोलड़ा में लीगल एड क्लीनिक एवं विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

ग्रामीणों को नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं अधिकारों की दी गई जानकारी

Desh Rojana
On

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की ओर से गांव सोलड़ा की एससी चौपाल में लीगल एड क्लीनिक एवं विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए पलवल की चेयरपर्सन राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

पलवल:  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की ओर से गांव सोलड़ा की एससी चौपाल में लीगल एड क्लीनिक एवं विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए पलवल की चेयरपर्सन राज गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव हरीश गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को नि:शुल्क कानूनी सहायता, सरकारी योजनाओं तथा उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 11.12.55 PM (1)
इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा और पीएलवी नरेंद्र कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, लोक अदालत, नि:शुल्क विधिक सहायता तथा नालसा एवं हालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति वर्ग, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

-हर रविवार और बुधवार को उपलब्ध होगी कानूनी सहायता
-पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता विषयों पर भी किया गया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अवैध कूड़ा निस्तारण से होने वाले नुकसान तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। अधिवक्ता संजय सिंह वर्मा ने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है और जागरूक समाज ही मजबूत समाज का निर्माण करता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से संपर्क कर उपलब्ध नि:शुल्क सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

इस अवसर पर गांव सोलड़ा के महेंद्र सिंह भाटी, रामपाल भाटी, सुमेर सिंह, मोहर पाल, यशवंत, चरण सिंह, राधेलाल, कुमरपाल, नरेश, बहादुर सिंह, ओमपाल, देवेंद्र, रोहित, बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि गांव सोलड़ा की एससी चौपाल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को नियुक्त अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं के संबंध में नि:शुल्क कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को न्याय एवं कानूनी सहायता सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad