Faridabad News : अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज छांयसा में 15 बेडेड डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण
ग्रामीण आंचल के मरीजों को मिलेगा लाभ- मूलचंद शर्मा विधायक
अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज, गांव छांयसा में पीपीपी मोड पर स्थापित 15 बेडेड डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा रिबन काटकर एवं लोकार्पण कर अस्पताल को समर्पित किया गया।
फरीदाबाद। अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज, गांव छांयसा में पीपीपी मोड पर स्थापित 15 बेडेड डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा रिबन काटकर एवं लोकार्पण कर अस्पताल को समर्पित किया गया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा पहुंचे अधिकारियों एवं चिकित्सकों का कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार अटल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमनदीप सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह तथा एसएचओ गोपाल दास,सरपंच भूरा प्रधान चांदपुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों एवं अस्पताल स्टाफ की उपस्थिति भी रही। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस डायलिसिस सेंटर के शुरू होने से ग्रामीण आंचल के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और अब मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र कुमार अटल ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

About The Author
संबंधित समाचार



