Palwal News : ग्राम बघौला में आयुष विभाग द्वारा ग्यारवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का सफल आयोजन

Desh Rojana
On

महानिदेशक आयुष विभाग, हरियाणा संजीव वर्मा के निर्देशानुसार, ज़िला उपायुक्त डॉ जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा ज़िले के गांव बघौला में गयारहवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस में मनाया गया।

महानिदेशक आयुष विभाग, हरियाणा संजीव वर्मा के निर्देशानुसार, ज़िला उपायुक्त डॉ जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा ज़िले के गांव बघौला में गयारहवां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस में मनाया गया। aa

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच मास्टर तुलाराम जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण गोयल, डॉ उर्वशी गुप्ता, रिटायर्ड एसडीओ बाबूराम, मास्टर हुकुमचंद,कालूराम, डॉ प्रियंका रानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। अपने सम्बोधन में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ हमीदुल्लाह ने कहा कि आयुर्वेद व योग को सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के अपनाना चाहिए।आज के व्यस्त,भागदौड़ व तनाव भरे जीवन में यह सभी के लिए लाभकारी हैं। मुख्य अतिथि मास्टर तुलाराम जी ने कहा की आयुर्वेद हमारे ऋषियों की देन है आजविश्व भर के लोग मोटे अनाज एवम् जैविक कृषि उत्पादों को अपनी जीवनशैली में शामिल कर रहे हैं। डॉ इरफान ने बताया कि ग्यारवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद" हैं। जिसके लिए आयुष विभाग पलवल द्वारा एक दिन पूर्व आयुर्वेद संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ उर्वशी गुप्ता ने स्त्री रोगों पर, डॉ महेंद्र कुमार एनीमिया विषय पर,डॉ हेमंत कुमार ने आहार ही औषधि विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर लोगों को स्वस्थ  रहने तथा पृथ्वी एवं पर्यावरण स्वच्छ रखने एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में शपथ की दिलाई गई।
डॉ आशु,डॉ राजकुमार ने औषधीय महत्व की आयुर्वेद औषधियों की प्रदर्शनी लगाई। डॉ विजय कुमार,डॉ सुनील सवाना ने नशा मुक्ति पर काउंसलिंग एवं परामर्श दिया। डॉ प्रशांत वशिष्ठ, डॉ हेमंत कुमार,डॉ यश बत्रा,डॉ सौरव खूटेला,डॉ सोनिया,डॉ शहनाज़, डॉ सुमात्रा ने लोगों को चिकित्सीय परामर्श दिया साथ ही ऋतु के अनुसार आहार विहार के बारे में लोगों को जागरूक किया। चिकित्सा कैंप में 428 लोगों को दवा वितरण किया गया। दवा वितरण में अमित कुमार, आसिफ अली, आबिद अली, उमर मोहम्मद, नदीम, विनोद, ओमवीर, महेश, राहुल, सतीश कुमार ने योगदान दिया। आयुष योग सहायक डॉ योगेंद्र सिंह, पवन वशिष्ठ, कृष्ण भारद्वाज जितेंद्र कुमार, ज्ञान चंद, जितेन्द्र, सतीश कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, नेहा रानी, नेहा कौशिक, संयोगिता ने लोगों को योग करवाया तथा योग को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad